तो इन्हें अच्छे से सबक सिखाया जाता है।
बिहार के भागलपुर में मोबाइल छीनने की एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जिसमें ट्रेन से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा एक चोर यात्रियों के हत्थे चढ़ गया। फिर उसके साथ जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार के भागलपुर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भागलपुर में एक महिला ट्रेन की खिड़की के पास बैठ कर फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही ट्रेन चलनी शुरू हुई, तभी एक चोर ने झपट्टा मारते हुए खिड़की से महिला के फोन को छीनने की कोशिश की।
लेकिन मोबाइल चोर को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तब तक ट्रेन चल चुकी थी। चोर चलती ट्रेन में खिड़की से लटका रहा और लोग उसे पीटते रहे। अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे। इस दौरान चोर चिल्लाता रहा, 'छोड़ दीजिए... हाथ टूट जाएगा भैया...'। हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को बचाकर ले गए।
बिहार में ट्रेन से झपटमार को यात्रियों ने लटकाया.. भागलपुर जंक्शन की यह अपुष्ट वीडियो बतायी जा रही है. #IndianRailways pic.twitter.com/rhwscNqOdU
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) January 17, 2024
एक किमी तक लोगों ने चोर को ऐसे ही खिड़की से लटकाए रखा। तभी एक किमी के बाद जब ट्रेन धीमी हुई तो कुछ लोग आ गए और उस चोर को छुड़ाकर ले गए। इस दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वहीं उस महिला का मोबाइल सुरक्षित बच गया।
ऐसा ही मामला बेगूसराय से भी सामने आया था। जहां सोनपुर-कटिहार रेल खंड के बीच दो चोर सत्यम कुमार नाम के रेल यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे। एक चोर तो फरार होने में सफल रहा लेकिन दूसरे चोर को यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से पकड़ लिया। चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे।
Bihar News: राजद प्रमुख लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र के बेटे तनुज और नयन की गुंडागर्दी, जानिए पूरा मामला 👇
पटनाःबिहार में सत्तासीन होने के बाद से राजद नेताओं ने एक बार फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के संबंधियों की दबंगई का मामला एक बार फिर से सामने आया है।
गया जिले के डोभी नगर पंचायत के उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह को लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने बुरी तरह से पीट डाला।
इस मारपीट में अरविंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह मंगलवार रात स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान एक एक युवक ने स्कार्पियो को आगे से रोक दी और गाड़ी की चाबी मांगने लगा। जब अरविंद कुमार सिंह ने युवक को सामने से हटने के लिए कहा तो वो आक्रोशित हो उठा और उसने रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में अरविंद कुमार सिंह की आंख और सिर में काफी ज्यादा चोट आई।
हमला करने वालों में से एक बार बार बोल रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। इनके द्वारा की गई पिटाई से अरविंद कुमार सिंह की हालत बेहद गंभीर हो गई है। घटना के वक्त अरविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे।
विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे। अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था। वह बार बार कह रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं, लालू यादव मेरे बाबा हैं। जो उखाड़ना होगा, उखाड़ लेना।
तनुज यादव उनकी गाड़ी की चाबी छीनना चाह रहा था। तनुज यादव और उसके साथियों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की। इसी क्रम में अरविंद कुमार सिंह की बर्बर तरीके से पिटाई की गई। अरविंद कुमार सिंह को सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर तनुज यादव और उसके साथी भाग निकले। परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गये हैं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ