Viral Video: देखिए कैसे सफाई कर्मी की हेल्प कर रहा ये जीव, वीडियो देखे लोग हुए दंग, देखें क्यूट वीडियो
Majedar Video: सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों की ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं। जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है।आज भी जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए है। उसे देखने के बाद पहले तो आपको यकीन नहीं होगा।
लेकिन उसके बाद आप सोच में जरुर पड़ जाएंगे कि, जानवर भी इंसानो की तरह दिमाग रखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक सील मछली पूल की सफाई कर रहे कर्मी की अपने नन्हें-नन्हें हाथों से मदद कर रही है।
मछली ने की सफाईकर्मी की मदद
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पूल के आस-पास एक शख्स वाइपर से सफाई कर रहा है। इस दौरान पानी के अंदर एक सील मछली बार-बार पानी में पड़े बैरिकेडिंग को उठाकर ला रही है और सफाई कर रहे शख्स को दे रही है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। यही वजह है कि, ये इतना ज्यादा वायरल भी हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सील मछली का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को एक्स पर Viral Videos नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिस पर लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
He deserves a fish extra pic.twitter.com/koR2i5qq3y
— Viral Videos (@the_viralvideos) September 30, 2023
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो को हजारों लाइक्स के साथ-साथ 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी ज्यादा वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को देख लोग इस सील मछली की तारीफ करते हुए इसे जीनियस बता रहे हैं।