सात समंदर पार अमेरिका में भी गूंज उठा कांच ही बांस के बहंगिया, अमेरिका में भी भारतीय लोगों ने मनाई धूमधाम से छठ पूजा

Digital media News
By -
1 minute read
0
सात समंदर पार अमेरिका में भी गूंज उठा कांच ही बांस के बहंगिया, अमेरिका में भी भारतीय लोगों ने मनाई धूमधाम से छठ पूजा

महापर्व छठ की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब यह न केवल पूरे भारतवर्ष में बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, बल्कि सात समंदर पार भी इसकी मान प्रतिष्ठा बढ़ी है। यही कारण है कि अब होली दिवाली के साथ ही छठ महापर्व में भी लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

World news*अमेरिका के वर्जीनिया में धूमधाम से मना छठ*
अमेरिका के वर्जीनिया में बिहार और झारखंड मूल के बड़ी संख्या में लोगों ने छठ व्रत किया। भारत से समय अंतराल होने की वजह से आज सुबह भारतीय समय के अनुसार अल्गोंकियन रीजनल पार्क स्टर्लिंग वर्जीनिया में शाम यानी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। यहां सुबह का अर्घ्य भारतीय समय अनुसार रात लगभग आठ बजे दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)