एक्स पर इस रोबोट ऑप्टिमस का वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह योगा और ब्लॉक छांटकर रंग के आधार पर अरेंज करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो शुरू में रोबोट की वस्तुओं को आसानी से और मानव जैसी गति से क्रमबद्ध करने की क्षमता को दर्शाता है, लेकिन जब कोई इंसान कार्य में हस्तक्षेप कर कठिनाई खड़ी करता है, बावजूद इसके रोबोट आसानी से ब्लॉक्स को सही अरेंज सफलतापूर्वक करने में सक्षम होता है।
योग मुद्राएं करता दिखा रोबोट
इसके साथ ही रोबोट योग मुद्राएं करता दिखाई देता है, जिसमें एक पैर पर खड़े होने और अपने अंगों को स्ट्रेच करने की आवश्यकता होती है, जिससे उसका संतुलन और लचीलापन प्रदर्शित होता है।
वीडियो के अनुसार, ऑप्टिमस अब अपने हाथों और पैरों को सेल्फ-कैलिब्रेट करने में सक्षम है। यह दृष्टि और ज्वाइंट पोजिशन एनकोडर का उपयोग करके अपने अंगों का सटीक पता लगा सकता है।
आधिकारिक टेस्ला ऑप्टिमस अकाउंट से साझा वीडियो में इसे कैप्शन दिया, ''ऑप्टिमस अब वस्तुओं को स्वायत्त रूप से सॉर्ट कर सकता है। इसका न्यूरल नेटवर्क पूरी तरह से एंड-टू-एंड प्रशिक्षित है, वीडियो इन, कंट्रोल आउट। ऑप्टिमस को विकसित करने (और इसकी योग दिनचर्या को बेहतर बनाने) में मदद करने के लिए हमारे साथ आएं।''
विशेष रूप से, वीडियो से पता चलता है कि टेस्लाबॉट अब टेस्ला कारों के समान एंड-टू-एंड न्यूरल नेटवर्क पर चल रहा है, जो वीडियो इनपुट को संसाधित कर सकता है और नियंत्रण आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
Optimus can now sort objects autonomously 🤖
— Tesla Optimus (@Tesla_Optimus) September 23, 2023
Its neural network is trained fully end-to-end: video in, controls out.
Come join to help develop Optimus (& improve its yoga routine 🧘)
→ https://t.co/dBhQqg1qya pic.twitter.com/1Lrh0dru2r
यूजर्स के आए रिएक्शन
सीईओ एलोन मस्क ने वीडियो पर ''प्रगति'' लखकर प्रतिक्रिया व्यक्त की, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स रोबोट की नई क्षमताओं से प्रभावित हुए। एक ने कहा, ''ऑप्टिमस बहुत सहज है। मैं प्रभावित हूं।'' दूसरे ने कहा, ''ओएमजी! @टेस्ला टीम की ओर से आश्चर्यजनक प्रगति। बहुत अच्छा। मैं क्षमताओं में अगली जंप देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।''
फिलहाल, टेस्लाबॉट उत्पादन या व्यावसायिक उपयोग के लिए कब तैयार होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ''एक सामान्य प्रयोजन, द्वि-पेडल, स्वायत्त ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएं जो असुरक्षित, दोहराए जाने वाले या उबाऊ कार्यों को करने में सक्षम हो। उस अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सॉफ़्टवेयर स्टैक के निर्माण की आवश्यकता होती है जो भौतिक दुनिया के साथ संतुलन, नेविगेशन, धारणा और बातचीत को सक्षम बनाता है।
क्या कहती है टेस्ला
पेज पर ऑप्टिमस रोबोट के बारे में टेस्ला ने लिखा, ''हम अपनी कुछ सबसे कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियों को हल करने के लिए गहन शिक्षण, कंप्यूटर विज़न, मोशन प्लानिंग, नियंत्रण, मैकेनिकल और सामान्य सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को काम पर रख रहे हैं।''
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ