Motihari: शादी के नाम पर नाबालिग लड़की का करता था यौवन शोषण, अब शादी से कर रहा है इंकार, युवक घर छोड़कर हुआ फरार

Digital media News
By -
1 minute read
0
Motihari: शादी के नाम पर नाबालिग लड़की का करता था यौवन शोषण, अब शादी से कर रहा है इंकार, युवक घर छोड़कर हुआ फरार


*तुरकौलिया* में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ यौवन शोषण करने का मामला सामने आया है। शंकरसरैया दक्षिणी पंचायत के वार्ड 5 के बनकट गांव का लड़का महफुज आलम कई महीनों से शादी करने के नाम पर यौवन शोषण कर रहा था। जहां गत एक सितंबर को ग्रामीणों ने आपत्ति जनक स्थिति में लड़का को पकड़ा था। तब जाकर मामला का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा पहले पंचायती से मामले को हल करने का किया प्रयास किया गया। लेकिन पंचायती से मामला हल नही हो सका। आखिरकार लड़की की मां ने महिला थाना मोतिहारी में आवेदन दिया है। जहां उसने बताया है कि शादी का झांसा देकर महफूज कई महीनों से उसकी नाबालिग लड़की से यौवन शोषण करता था। लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रहा है। लड़की दो माह से गर्भवती थी। लड़का ने दवा खिलाकर भ्रूण हत्या कर दिया है। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। साथ ही घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता की मां ने आवेदन देकर लड़का महफुज आलम और उसके माता-पिता और चाचा-चाची सहित 5 लोगों को आरोपित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)