आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम गर्भवतियों की हुई गोदभराई, गर्भवती महिलाओं को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Digital media News
By -
1 minute read
0
आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम गर्भवतियों की हुई गोदभराई, गर्भवती महिलाओं को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक 

*गोविंदगंज*
ममरखा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 99 पर गुरुवार को पोषण माह अंतर्गत गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम गर्भवती महिला का गोदभराई किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे जीविका के एच एन एस एम आर पी धर्मेंद्र कुमार गिरी के द्वारा महिलाओं के पौष्टिक आहार के बारे मे जानकारी की गई है। बताया गया कि 10 में से कम से कम 5 प्रकार का भोजन प्रतिदिन करें। गर्भवती महिला को प्रतिदिन एक बार अतिरिक्त भोजन लेने के बारे में जागरूक किया गया है।समय समय पर टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई है। सेविका पुष्पा कुमारी के द्वारा महिलाओं को साफ सफाई के बारे में बताया गया है। जिससे बीमारी का खतरा कम हो।केंद्र पर गोदभराई रस्म को लेकर रंगोली बनाया गया था। मौके पर सेविका,सहायिका,आशा, जीविका की सीएम सुनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)