Delhi: दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना के जलस्तर में हुई वृद्धि, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, देखें VIDEO

Digital media News
By -
1 minute read
0
Delhi: दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना के जलस्तर में हुई वृद्धि, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, देखें VIDEO

दिल्ली में फिर बाढ़ की आहट

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ. यमुना का जलस्तर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है



लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर कल सुबह 8:00 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.90 मीटर दर्ज हुआ.

सुबह 9 बजे 205.96 मीटर दर्ज हुआ यमुना का जलस्तर . दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)