पक्षी के बच्चों को खा रहा था सांप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ के कोटर में सांप घुसने की कोशिश कर रहा है। उस कोटर में एक पक्षी के बच्चे थे। वह सांप उन बच्चों को खाने के लिए वहां पहुंचा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप की पूंछ कोटर के बाहर नजर आ रही है।
حاولت الأم منع الثعبان من دخول عشها ولكن باغتها الثعبان بهجوم خاطف ..
— عالم الحيوان (@animals5s) June 25, 2023
😌🔥 pic.twitter.com/WlWgNlXgmA
सांप से भिड़ गई मां
जब सांप पक्षी के बच्चों को खाने की कोशिश कर रहा था तो उन बच्चों की मां वहां पहुंच जाती ह। वह पक्षी अपने बच्चों को बचाने के लिए उस खतरनाक सांप पर हमला कर देती है। मां ने अपने बच्चों के लिए सांप को दो-तीन बार काटा लेकिन सांप बाहर नहीं आया। इसके बाद पक्षी ने सांप को खींचकर बाहर निकाला।
मां की मौत देख हिल गए लोग
पक्षी ने जब सांप को खींचकर बाहर निकाला तो सांप ने पक्षी पर हमला कर दिया और दोनों पेड़ से गिर गए। इसके बाद दोनों में लड़ाई हुई और अंत में मां की मौत हो गई। वीडियो के अंत में आप सांप और पक्षी दोनों को जमीन पर लेटे हुए देख सकते हैं। सांप उस पक्षी पर लिपटा हुआ है। सांप ने इस मां को मार डाला है। अपने बच्चों की जान बचाने के दौरान पक्षी की इस तरह से मौत से कई यूजर्स का दिल दहल गया।