Viral Video: हिंदू लड़कों को मुस्लिम लड़कियों के साथ घूमना पड़ा महँगा, दोनो वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

Digital media News
By -
2 minute read
0

Viral Video: हिंदू लड़कों को मुस्लिम लड़कियों के साथ घूमना पड़ा महँगा, दोनो वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

देश में हिंदू मुस्लिम विवाद काफी देखने को मिल जाते हैं। इस बीच ऐसे विवादों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होते हैं। हालांकि इन दिनों मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन दो वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की को देख कुछ लोग भड़के हुए नजर आते हैं और विरोध करना शुरु कर देते हैं।

पहले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिंदु लड़का बुरका पहने मुस्लिम लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक उस लड़के का पीछा करते हैं और उसकी बाइक रुकवा देते हैं। इसके बाद उस लड़के से उसका नाम पूछा जाता है। वीडियो में सुन सकते हैं कि एक लड़का कहता है कि हमें तो बस लड़की से मतलब है क्योंकि वह मुस्लिम है। यह वीडियो मुज्जफरनगर का बताया जा रहा है।

दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन में हिंदु लड़का और मुस्लिम लड़की साथ में सफर कर रहे होते हैं। इस बाद कुछ युवक आते हैं और दोनों को घेर लेते हैं। 15 सैकेंड के इस वीडियो में ये लोग मुस्लिम लड़की और लड़के को ट्रेन से उतार कर अपने साथ ले जाते हैं। हालांकि उसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। वहीं digital media news इन दोनों वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)