Viral Video: देखिए कितने और कैसे रंग बदल सकता है गिरगिट, देखिए हैरान करनेवाला VIDEO

Digital media News
By -
2 minute read
0

Viral Video: देखिए कितने और कैसे रंग बदल सकता है गिरगिट, देखिए हैरान करनेवाला VIDEO

आपने लोगों को किसी की वफादारी और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कहते सुना होगा। दुनिया चाहे कुछ भी कहे लेकिन गिरगिट के लिए रंग बदलना उसके लिए एक वरदान है। दरअसल इस खूबी से वह ना सिर्फ अपना पेट भर पाता है बल्कि शिकारियों से भी खुद को बचा पाता है। इस बीच एक अनोखे गिरगिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस 45 सैकेंड के वीडियो में गिरगिट इतने रंग बदलता है कि देखने वाले भी हैरान हो जाते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स ने अलग-अलग रंग की कुल 5 स्ट्रॉ को ले रखा है। इसके बाद उसने टेप के जरिए इन सभी स्ट्रॉ को जोड़कर एक छड़ी बना ली है। अब गिरगिट को उस छड़ी पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद जो कुछ भी होता है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल गिरगिट जिस रंग की स्ट्रॉ पर चढ़ता है वह अपना रंग भी वैसा ही कर लेता है। तभी तो एक शख्स ने पूछ लिया कि आखिर इसका असली रंग क्या है?

यहां देखें वीडियो

गिरगिट के रंग बदलने की क्षमता के पीछे वैज्ञानिक कारण है। उसकी त्वचा में खास तरह की क्रोमेटोफोर्स कोशिकाएं होती हैं। इन्हीं की वजह से गिरगिट अपनी जरूरत के हिसाब से रंग बदलता है। गिरगिट की त्वचा कोशिकाओं की ऊपरी परत में मौजूद नैनो क्रिस्टल की जाली को परिवर्तित या कहें कि पुनर्व्यवस्थित करके अपने रंग में परिवर्तन करते हैं। ये कोशिकाएं छोटे क्रिस्टल की होती हैं जो कि ग्वानिन से बनी होती हैं। त्वचा में मौजूद पिगमेंट की सहायता से गिरगिट अलग-अलग तरह के रंग अपनी जरूरत के हिसाब से धारण करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)