Russia-Belarus: रूस के साथ आओ, परमाणु बम पाओ...राष्ट्रपति पुतिन के दोस्त का खतरनाक ऑफर, US के हाथ-पैर फूले।

Digital media News
By -
1 minute read
0
Russia-Belarus: रूस के साथ आओ, परमाणु बम पाओ...राष्ट्रपति पुतिन के दोस्त का खतरनाक ऑफर, US के हाथ-पैर फूले।

          May 29 2023

Russia-Belarus Tie: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दावा किया है, कि दुनिया के जो भी देश रूस और बेलारूस के गुट में शामिल होंगे, उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको के इस दावे के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है, वहीं अमेरिका और यूरोपीय देशों के हाथ-पांव फूल गये हैं।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है, कि 'जो भी देश रूस और बेलारूस के संघ में शामिल होने के इच्छुक हैंस उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे।' अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ये दावा उस वक्त किया है, जब पिछले महीने खबर आई थी, कि रूस ने कुछ न्यूक्लियर हथियार बेलारूस में ट्रांसफर कर दिए हैं, जिसकी पुष्टि भी की जा चुकी है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी लुकाशेंको ने रविवार को रूस-1 चैनल पर जारी एक ऑन-कैमरा इंटरव्यू के दौरान ये घोषणा की है। आपको बता दें, कि अलेक्जेंडर लुकाशेंको इस वक्त रूस के दौरे पर हैं, जहां खबर है, कि पुतिन से मुलाकात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)