'साहब, मैंने मर्डर कर दिया है', पोते ने अपने दादा का कत्‍ल कर खुद ही पुलिस को किया फोन, जानिए पूरा मामला...

Digital media News
By -
2 minute read
0

'साहब, मैंने मर्डर कर दिया है', पोते ने अपने दादा का कत्‍ल कर खुद ही पुलिस को किया फोन, जानिए पूरा मामला...

 Aligarh Crime News: अलीगढ़ में एक पोते ने अपने दादा को बल्ले के प्रहार से कत्ल कर डाला। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो हत्यारोपी पोता खुद ही उसकी वैन में जा बैठा। पुलिस के अनुसार दादा के खाते से 25 हजार रुपए गायब थे। वह इसी बारे में पोते से पूछने जा रहे थे। रास्ते में ही मिल गए पोते से दादा ने जैसे ही रुपयों के बारे में पूछा उसने उनके सिर में जोर से बल्ला मार दिया। सिर में लगी चोट से दादा वहीं गिर गए। इसके बाद पोते ने एक के बाद एक उन पर कई प्रहार किए। मौके पर ही दादा की मौत हो गई।

यह वारदात अलीगढ़ के लोढ़ा क्षेत्र के बढौला हाजी गांव में शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब हुई। बता दें कि पोते के हाथों मारे गए बनवारी लाल (उम्र 70 वर्ष) पुलिस महकमे थे। वह हाथरस के थाना चंदपा से रिटायर होने के बाद गांव में ही रहकर खेती-किसानी का काम करते थे। उनके भाई जगदीश प्रसाद भी किसान थे जो करीब चार साल पहले गांव से लापता हो गए। जगदीश प्रसाद का आज तक पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि बनवारी लाल के खाते से 25 हजार रुपए गायब हो गए थे। शनिवार की सुबह वह इस बारे में पूछने के लिए अपने पोते के पास जा रहे थे। पोता उनसे रास्ते में मिल गया। उसके हाथ में बल्ला था। दादा ने जैसे ही पोते से रुपयों के बारे में पूछा, पोते ने तुरंत उनके सिर में बल्ले से मार दिया। इससे दादा जमीन पर गिर गए। इसके बाद पोते ने उनपर एक के बाद एक कई प्रहार किए। इसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुद ही किया पुलिस को फोन
अपने दादा की निर्ममता से हत्या करने के बाद पोते ने खुद ही पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने बाबा का मर्डर कर दिया है। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची पोता जाकर पुलिस की वैन में बैठ गया। सूचना पर मौके पर एसपी सिटी, सीओ सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मारे गए बनवारी लाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन विवाहित बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके तीन पोते ओर एक पोती है। हत्यारोपी बनवाली लाल का बड़ा पोता है।

Source: digital media

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)