Sikkim News: सिक्किम में भयानक हिमस्खलन से 6 की मौत, करीब 150 टूरिस्ट फंसे...देखें वीडियो

Digital media News
By -
0

Sikkim News: सिक्किम में भयानक हिमस्खलन से 6 की मौत, करीब 150 टूरिस्ट  फंसे...

गंगटोक: सिक्किम में गंगटोक को नाथूला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड के पास बड़ा हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई पर्यटकों के फंसे होने की बात सामने आई है। नॉर्थईस्ट नाऊ डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार आशंका है कि हिमस्खलन के समय करीब 100 से ज्यादा पर्यटक वहां मौजूद थे। इनमें से कई बर्फ में फंसे हुए हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 के करीब यह हिमस्खलन हुआ। कुछ लोगों को करीबी आर्मी अस्पताल में भी भर्ती कराये जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद बचाव-कार्य जारी है। पीटीआई के अनुसार घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 लोगों को बचाया जा चुका है।

कुछ घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है। पीटीआई के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बचाव अभियान जारी है।' नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

बता दें कि बर्फ या पत्थर के पहाड़ के ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहा जाता है। इस दौरान बर्फ के बड़े टुकड़े या चट्टान नीचे की ओर तेजी से फिसलते हैं। ऐसे ही पहाड़ों से चट्टानों या मिट्टी के स्खलन को भूस्खलन कहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)