Viral Video: सामने आया बिहार का सीरियल किसर, जबर्दस्ती महिला को किस करके भाग जाता है यह शख्स, देखिए वीडियो ।

Digital media News
By -
0

Viral Video: सामने आया बिहार का सीरियल किसर, जबर्दस्ती महिला को किस करके भाग जाता है यह शख्स, तलाश में जुटी पुलिस।

पटनाः सीरियल किलर की चर्चायें तो सभी ने सुना है, लेकिन अब बिहार में एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह सीरियल किसर एक युवक है जो अंजान महिला और लड़कियों को अचानक किस कर भाग जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक मनचला जमुई सदर अस्पताल में दीवार फांद कर पहुंचा और कैंपस में फोन पर बात कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तब वह युवक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। महिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई के सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सदर हॉस्पिटल के बहार एक महिला मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच एक युवक पीछे से आता है और जबर्दस्ती महिला को किस करने लगता है। महिला जब तक कुछ समझ पाती युवक महिला को जबरन किस कर फरार हो जाता है।

इस मनचले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने हॉस्पिटल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। और तो और घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही जमुई पुलिस उस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाई है।

घटना के बाद पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जमुई थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2015 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप सदर अस्पताल में कार्यरत है। पिछले 7-8 साल में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई।

वहीं मामला दर्ज होते ही जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करेगी। एसडीपीओ ने कहा कि महिला पूरी तरह से सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)