NEET PG Result 2023: नीट पीजी 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक...

Digital media News
By -
1 minute read
0

NEET PG Result 2023: नीट पीजी 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित,  ऐसे करें चेक...

NEET PG 2023 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रेवश परीक्षा (NEET) PG परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट पीजी परीक्षा 2023 में भाग लिया हो वे एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन कई अभ्यर्थियों के विरोध के बावजूद 5 मार्च 2023 को 277 शहरों में किया गया था।

NEET PG Result 2023 Notice Link

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को नीट पीजी रिजल्ट की जानकारी साक्षा की। उन्होंने इस मौके पर इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बधाई भी दी और कहा, "एनबीईएमएस ने एक बार फिर नीट-पीजी परीक्षाएं रिकॉर्ड कम समय पर कराकर और परिणाम घोषित करके शानदार काम किया है। उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।"

नीट पीजी परीक्षा 2023 में 2.9 लाख से अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जो उम्मीदवार NEET PG में सफल होते हैं, उन्हें MD/MS/PG Diploma और पोस्ट MBBS DNB कोर्सेज में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।

NEET PG 2023 रिजल्ट ऐसे चेक करें:
1-आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2- होम पेज पर दिख रहे लिंक " NEET PG 2023 Result Declared" पर क्लिक करें।
3- अब लॉगिन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
5- इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Source: digital media

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)