Viral Video: बीच सड़क पर शराबियों ने खास अंदाज में किया कदमताल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखिए VIDEO

Digital media News
By -
2 minute read
0

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शराबियों ने बीच सड़क पर खास अंदाज में कदमताल किया। यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही शराबियों की हरकत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दो शराबी पीने के बाद बीच सड़क पर अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। वहीं, सड़क पर गाड़ी की आवाजाही जारी है। दोनों तरफ से गाड़ियां आ-जा रही हैं। इसके बावजूद दोनों बेकिक्र होकर कदमताल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पहला शख्स इंस्ट्रक्शन देता है, तो दूसरा फॉलो करता है।

हालांकि, दूसरे शख्स की अंग्रेजी कमजोर है। इसके लिए वह सही से इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं कर पाता है। उस समय पहला शख्स उसे सांकेतिक भाषा में समझाता है। पहला शख्स अपने बाएं पैर को उठकर जमीन पर रखता है। इस दौरान लेफ्ट कहता है। वहीं, दाहिने पैर उठाने पर राइट कहता है। दूसरा शख्स पैर रखने पर लड़खड़ाता रहता है।

यह देख पहला शख्स कुछ पल खड़े होकर 'भारत माता की जय' और वंदे मातरम' का नारा लगाता है। दूसरा शख्स भी बुलंद आवाज में नारे लगाता है। इसके बाद दोनों फिर से कदमताल करने लगता है। दोनों ने अधिक शराब पी रखी है। इसके चलते दोनों सही से सड़क पर खड़े होने में असमर्थ हैं। फिर भी एक दूसरे के सहारे बीच सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। यह वीडियो बेहद फनी है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर शराबियों की देशभक्ति की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है- देश भक्ति देख रहे हो विनोद......।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)