Viral Video: 80 की उम्र में महिला ने मुंबई मैराथन में हिस्सा लेकर रचा इतिहास, वीडियो हो रहा वायरल

Digital media News
By -
0

मुंबई: मुंबई मैराथन में पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर से अधिक कुछ भी नहीं है। दरअसल, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची। महिला को देखकर लोगों ने सोचा कि शायद वो किसी के साथ आई होंगी, मगर जब उन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर दौड़ना आरंभ किया तो मैराथन (Mumbai Marathon) में मौजूद लोग उनके हौसले को देखते ही रह गए।

उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन का 18वां संस्करण आयोजित किया गया था। इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थीं। साड़ी में मुंबई मैराथन दौड़ती महिला का वीडियो उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा कह रहे हैं, जबकि कुछ उनके हौसले को देखकर हैरानी भी कर रहे हैं।

महिला की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने बताया है कि उनकी दादी ने 51 मिनट में 4.2 किमी की दूरी निर्धारित की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस रविवार को टाटा मैराथन में हिस्सा लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित हूं।

Source: digital media

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)