*तुरकौलिया* पूर्वी पंचायत के कवलपुर वार्ड 14 में हुई अगलगी में दो घर जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार रात की है। अगलगी में 6 बकरियां जलकर मर गई है और एक भैंस आंशिक रूप से जख्मी हुई है। नगद 5 हजार रुपए सहित करीब एक लाख का सामान आग में जला है।
घटना को लेकर पीड़ित संजय यादव ने सीओ पिंटू कुमार को आवेदन दिया है। जहां उसने बताया है कि रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए। करीब एक बजे रात में अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। आगलगी के दौरान घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन सहित सभी समान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही 6 बकरी भी जल गई। जिसका कीमत लगभग 20 हजार रुपए है। वही आगलगी में बगलगीर सिकंदर राय की पत्नी गायत्री देवी का भी फुस का मढ़ई जल गया। कपड़ा, बर्तन सहित नगद 5 हजार रुपए जल गया। साथ ही एक भैंस भी आंशिक रूप से जलकर जख्मी हो गया है। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आकर किसी तरह आग पर काबू पाये। आगलगी में करीब एक लाख रुपए का समान नुकसान हुआ है।
इस बाबत सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मुआवजा दी जाएगी। source: digital media