History of Today: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं एवं इतिहास...

Digital media News
By -
1 minute read
0

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है : 1839 - फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1878 - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म।

1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1905 - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म।

1940 - भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म।

1950 - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक डॉ. राधाबाई का निधन।

1989 - लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई।

1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गयी थी।

1954 - भारत रत्न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया था।

1989 - रणसींधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

2004 - स्टारडस्ट अंतरिक्ष जांच ने धूमकेतु वाइल्ड 2 से उड़ान भरी और इसके कोमा से कण के नमूने एकत्र किए, जो बाद में पृथ्वी पर वापस आ गए थे।

2008 - पहली बार, तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

2011 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलीराम भगत का निधन।

2012 - ईरान ने फारस की खाड़ी में सैन्य अभ्यास किया। जिसके दौरान इसने दो लंबी दूरी की मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

2013 - मॉरिटानिया में किसी भी रूप में प्लास्टिक बैग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।  source: digital media

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)