किराने की दुकान में झगड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी किराने की दुकान का लग रहा है। वहां बहुत से सामान रखे हुए हैं। उन सामानों के बीच में दो चूहे भी नजर आ रहे हैं। दोनों चूहों में फाइट हो रही है। दोनों एक दूसरे को मारते नजर आ रहे हैं। इन चूहों की फाइट यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। दोनों चूहे अपने पैरों पर खड़े हैं और हाथों से एक दूसरे को मार रहे हैं।
*किराणे की दुकान पर झगडा* 😝 pic.twitter.com/G6BQFfVDLV
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) January 7, 2023
WWE फाइटर्स की तरह लड़े
वीडियो देखकर आप भी नोटिस करेंगे कि दोनों चूहे इंसानों की तरह लड़ रहे हैं। दोनों चूहे WWE रेसलर्स की तरह एक दूसरे पर मुक्के बरसा रहे हैं और उछल कूद करते हुए एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक चूहा उपर चढ जाता है और दूसरे चूहे पर छलांग लगाकर गिरा देता है। यह ठीक उसी तरह से लग रहा है जैसे रिंग में पहलवान उछलकर दूसरे पहलवान को चित कर देता है। यूजर्स को इन चूहों की ऐसी फाइट बहुत पसंद आ रही है।
लोगों को पसंद आई फाइट
इस वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इसे पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा 'मजेदार'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ग्रेट। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।