Earthquake: कश्मीर और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग...

Digital media News
By -
0

Earthquake: दिल्ली-NCR में गुरुवार को रात 8 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गये। मिली जानकारी के मुताबिक रात 7 बजकर 57 मिनट पर लोगों को धरती हिलती हुई महसूस हुई। दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 बताई जा रही है। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर में भी धरती हिलने की खबर है। वहीं, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके आने की जानकारी मिली है। इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)