Dhanbad News: ठंड में 80 घंटे तक धरना देने वाली लड़की की मोहब्बत के आगे आखिरकार झुक गया जमाना...

Digital media News
By -
1 minute read
0

DHANBAD: धनबाद में अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठी एक युवती की आखिरकार जीत हो गई। बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी युवती अपने परिवार वालों के साथ 80 घंटों से धरना पर बैठी हुई थी। सगाई के बाद बॉयफ्रेंड ने अचानक शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लड़की उसके घर के बाहर धरना पर बैठ गई थी और आखिरकार उसके प्यार की जीत हो गई।

दरअसल, महेशपुर के ईस्ट वसुरिया की रहने वाली निशा और महेशपुर के रहने वाले उत्तम महतो के बीच पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद सगाई भी हो गई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच उत्तम महतो ने 20 दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। उत्तम के इस बरताव से निशा को काफी दुख हुआ। फिर क्या था वह अपने परिजनों के साथ उत्तम के घर पहुंच गई और धरना पर बैठ गई।

इसके बाद उत्तम अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर कहीं चला गया। बावजूद इसके निशा अपने माता-पिता के साथ धरने पर बैठी रही। निशा के पिता ने राजगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की बीच शादी पर सहमति बन गई। लड़का पक्ष के परिजन और लड़की पक्ष के परिजन गंगापुर स्थित मां लिलौरी के मंदिर पहुंचे और पूरे विधि विधान के साथ शादी सम्पन्न हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)