Delhi Accident News: दिल्ली पुलिस के एक और ASI की हत्या, आरोपी ने कार से कुचला, 31 जनवरी को होने वाले थे रिटायर...

Digital media News
By -
1 minute read
0

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस पर हमले और उनकी हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अभी ASI शंभू दयाल की हत्या मामले को गुजरे एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि एक और ASI की हत्या कर दी गई। इस बार हत्या कार से कुचल कर की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शुक्रवार रात के लगभग साढ़े 8 बजे की है। ASI लूटर सिंह की ड्यूटी शांतिवन रेडलाइट के पास लगी हुई थी। इसी दौरान उन्हें एक कार ने कुचल दिया। घटना के वक़्त वे ड्यूटी पर थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि 59 वर्षीय एसआई लटूर सिंह चांदनी महल थाने में तैनात थे और घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो शहर के दयालपुर इलाके में रहते हैं। पुलिस उपयुक्त ने बताया कि एसआई लूटर सिंह आगामी 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे।

आरोपी चालक कर लिया गया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि दरियागंज थाने में आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि आपत्तिजनक एक सफेद हुंडई आई-10 कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक की पहचान 34 वर्षीय शोकेंद्र के रूप में की गई है। हरियाणा के सोनीपत के नाहरी गांव निवासी शोकेंद्र एक बैंक में काम करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)