मृतक सुशील रात में किस समय घर से निकल गया। यह किसी को नहीं पता। सुबह होने पर पिता कमलेश ने उसे उसके बेड में न पाकर आसपास तलाश की। जब नहीं मिला तो थाने जाकर गुमशुदगी की सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे के करीब उनके पास फोन से सूचना दी। मृतक सुशील गांव में रहकर खेती करता था। पिता के पास 10 बीघा जमीन है। मृतक सुशील के छाती और नाजुक अंगों पर चोट के निशान पाए गए हैं।
उधर, मृतका आराध्या के बड़े भाई बुद्धविलास ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी। वह पत्नी को लेकर बांदा आया हुआ था। पिता देशराज गिरी बाहर रहकर कमाते हैं। घटना के समय घर में मां और दो भाई शुभम और आदित्य थे। आराध्या तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। आराध्या ने 12वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अनूप दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां शव उतारने के दौरान युवक और युवती के परिजन एक-दूसरे के ऊपर हत्या कर शव लटकाने का आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस से बिना कोई कार्रवाई किए शव को उतारने से मना कर दिया। विवाद बढ़ता देख इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने एसपी अभिनंदन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सत्य प्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनों के परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घटनास्थल का डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। source: digital media
Banda News: तीन साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेमप्रसंग...
By -
जनवरी 02, 2023
0
Banda (बांदा)। प्रेमी युगल के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक सुशील के चचेरे भाई जीतेंद्र समदरिया ने बताया कि मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सुशील स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बड़ा भाई अनिल समदरिया दिल्ली में रहकर जॉब करता है। घटना की रात घर में पिता कमलेश और मृतक सुशील थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ