अल्मोड़ा : leopard attacked three person in uttarakhand : अल्माेड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र का एक वीडियाे तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि तीन लोगों पर एक तेंदुआ अचानक पीछे से आकर हमला कर देता है। तेंदुए के हमले में युवक जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद तेंदुआ महिला पर झपटता तो वह गिर जाती है। इसके बाद तेंदुआ दूसरी महिला पर हमला करता है। इस दौरान उनके चिल्लाने के कारण तेंदुआ वहां से भाग जाता है। इस पूरी घटना को किसी ने पहाड़ी क्षेत्र से रिकार्ड कर लिया और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुए के हमले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। देखें वीडियो क्लिक करें👉📽
बचुली देवी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गईं। इसके बाद तेंदुए ने उसके साथ खड़ी पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। उसके पीठ पर जाेरदार पंजा मारा। तब तक गांव वाले शोर मचाने लगे। डर से तेंदुआ वहां से भाग गया। बचुली देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसका हाथ भी गुलदार के हमले में टूट गया है। घटना के बाद ग्रामीण डरे सहमे हैं। घटना में घायल तीनों लोग फिलहाल एक बताए जा रहे हैं।
बीते एक सप्ता में तेंदुए ने तीन बच्चों का कर लिया शिकार
उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में तीन दिनों के अंदर तेंदुओं ने तीन बच्चों का शिकार कर लिया। दो घटनाएं गढ़वाल मंडल के टिहरी और पौड़ी बढ़वाल जिले की हैं, जबकि एक घटना कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले की है। एक सप्ताह के अंदर तीन घटनाओं से लोगों में दहशत और वन विभाग के खिलाफ रोष है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ