यहां देखें वीडियो
https://twitter.com/i/status/1582293869907304448
जब हम प्रकृति (nature) के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मन में कई चीजें (beautiful images) चलने लगती हैं, जैसे- जानवर (lovely animals), घने जंगल (deep forests), विशाल महासागर (enormous oceans), पौधे (plants), वनस्पती, जीवों (flora and fauna) समेत कई अन्य चीजों के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं. हम निश्चित रूप से किसी जानवर के मस्तिष्क (animal's brain) को गुलाम बनाने, उसके व्यवहार को नियंत्रित करने और उसे एक जॉम्बी (zombie) में बदलने वाले परजीवियों को नहीं देखते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक न्यूरो-परजीवी दिखाया जा रहा है, जिसने एक मरे हुए बग के दिमाग पर कब्जा कर लिया, जिसके चलते सड़ चुके कीड़े को चलने के लिए मजबूर कर दिया.
सोशल मीडिया (Social media) पर इस वीडियो (video) को भारतीय वन सेवा के कर्मचारी डॉ. सम्राट गौड़ा (indian Forest Service employee Dr. Samrat Gowda) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में दावा किया गया है कि, 'एक न्यूरो पैरासाइट ने इस मरे हुए कीड़े के दिमाग को अपने काबू में कर लिया है और उसे चला रहा है. जॉम्बी.' वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह कीड़ा सड़ चुका है, बावजूद इसके वो चलने को मजबूर है. इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.
नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार (According to National Geographic), 'कुछ परजीवी (parasites) कमोबेश अपने मेजबानों को चलने वाले मृतकों में बदल देते हैं. दिमाग के ये स्वामी अपने मेजबानों को भीतर से हेरफेर करते हैं, जिससे वे आत्म-विनाशकारी तरीके से कार्य करते हैं, जो अंततः परजीवी को लाभान्वित करते हैं.'
खैर, इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि जॉम्बी असली हैं और हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं. उन्हें केवल कल्पना, किताबों और फिल्मों में चित्रित नहीं किया गया है. यदि आप अगली जॉम्बी फिक्शन बनाना चाहते हैं, तो आइडियाज के लिए प्रकृति के आविष्कारशील, भयानक और मन पर नियंत्रण करने वाले दृश्यों को जोड़ सकते हैं, जिससे लोगों को भरोसा दिला सके.
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ