Viral Video
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक में twitter.com पे क्लिक करें 👇
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जिसमें एक पुलिसकर्मी नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।
दिल्ली में नमाज पढ़ रहे लोगों को एक पुलिसकर्मी ने लात मारी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। #Delhi pic.twitter.com/tYEDrmUaDT
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 8, 2024
वायरल वीडियो दिल्ली के इंद्र लोक इलाके का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार को काफी संख्या में लोग सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। मेट्रो पिलर के पास व्यस्त सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने कुछ लोगों को लात मार दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या मे लोग थाने पर भी जुट गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
पुलिसकर्मी पर ऐक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और इंद्रलोक पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चौकी प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई है।
कांग्रेस सांसद ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना
इस मामले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी प्रतिक्रिया दी है। इमरान प्रतापगढ़ी ने पुलिसकर्मी द्वारा युवक के साथ दुर्व्यवहार पर सवाल खड़ा करते हुए दिल्ली पुलिस के आरोपी जवान को नौकरी से निकालने की मांग कर डाली। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है, दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिये और इसकी सेवा समाप्त करिये।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ