इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मंदिर में आग से पुजारियों, पंडों और सेवकों सहित 14 लोग झुलस गए। हादसे के बाद महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश का सिलसिला जारी है। वैसे भी अभी महाकाल गर्भगृह में भक्तों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
वीडियो देखिये, उज्जैन के महाकाल मंदिर में आरती के दौरान ऐसे लगी आग#MahakaleshwarTemple #Ujjain #Fire #Naidunia pic.twitter.com/2NXBGYF6UE
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 25, 2024
हादसे के बाद महाकाल मंदिर में अफरातफरी के हालात निर्मित हो गए थे। उल्लेखनीय है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | 13 people injured in a fire that broke out in the 'garbhagriha' of Mahakal Temple during bhasma aarti today. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. The injured have been admitted to District Hospital.
— ANI (@ANI) March 25, 2024
(Earlier visuals… pic.twitter.com/cIUSlRirwo
उड़ाया जा रहा था गुलाल और भभकी आग
महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आग लगी। गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स भी लगाए गए थे। इसमें भी आग लगी। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।
डाॅक्टरों के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज
घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाॅक्टर मौके पर नहीं थे। डाॅक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में चार पुजारियों को इंदौर अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया।
कमेटी करेगी जांच
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ