हम आपको बता रहे हैं उन टॉप-10 न्यूज इवेंट्स के बारे में जो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए…
चंद्रयान-3 गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला न्यूज इवेंट बना। चांद के साउथ पोल पर सबसे पहले भारत के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की। चंद्रयान -3 को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान Karnataka Eletion Results सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल के मुताबिक, यह सबसे ज्यादा सर्च होने वाले न्यूज इवेंट में दूसरे नंबर पर है।
इजरायल और हमास के बीच 2023 में जंग शुरू हो गई। Israel News को गूगल पर जमकर सर्च किया गया और यह तीसरा सबसे ज्यादा सर्च होने वाला न्यूज़ इवेंट बन गया।
9 मार्च 2023 को बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत हुई। लोगों ने इस लोकप्रिय अभिनेता के बारे में गूगल पर खूब सर्च किया। और सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले न्यूज इवेंट में वह चौथे नंबर पर हैं।
1 फरवरी 2023 को देश की संसद में पेश हुआ आम बजट पांचवा बड़ा न्यूज इवेंट रहा जिसे लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया।
इसके अलावा Turkey Earthquake छठे, Atiq Ahmed सातवें, Matthew Perry आठवें और Manipur News सबसे ज्यादा सर्च होने वाले न्यूज इवेंट के मामले में नौवें नंबर पर रहे। ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे के बारे में भी लोगों ने सर्च किया और Odisha Train Accident 10वां सबसे बड़ा न्यूज इवेंट बन गया।
इसके अलावा What is G20, UCCC kya hai, What is Chat GPT, Hamas Kya hai,28 september 2023 ko kya hai , What is Chandrayaan 3, What is threads in Instagram जैसे टर्म भी लोगों ने खूब सर्च किए।
Top Trending Near Me Search in india
-Coding Classes near me
-Earthquake near me
-Zudio near me
-Onam sadhya near me
-Jailer movie near me
-मेरे पास के ब्यूटी पार्लर (Beauty parlour near me)
-मेरे पास के जिम (Gym near me)
-Ravan Dahan near me
-मेरे पास के त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist near me)
-मेरे पास के टिफ़िन सर्विस (Tiffin service near me)
भारत में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा अभिनेत्री कियारा आडवाणी को सर्च किया। इसके अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।
इस लिस्ट में शामिल दूसरे लोग हैं- रचिन रवींद्र, मोहम्मद शमी, एल्विश यादव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड बेकहम, सूर्यकुमार यादव और ट्रैविस हेड। Indian Premier League, Cricket World Cup और Asia Cup सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉप-3 स्पोर्ट्स इवेंट रहे।
सबसे ज्यादा सर्च होने वाली रेसिपी
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी में Mango Picke recipe नंबर 1 पर ही। वहीं लोगों ने Vietnam और Goa को टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर सबसे ज्यादा सर्च किया। Sex On The Beach recipe नंबर दो पर रही।
सबसे ज्यादा सर्च होने वाली मूवी और वेब सीरीज
Jawan, Gada 2, Oppenheimer टॉप-3 मूवी हैं जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। वहीं Farzi, Wednesday और Asur सबसे ज्यादा सर्च होने वाली वेब सीरीज में टॉप-3 पर हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ