दम घुटने से बिहार के चार लोगों की मौत, गेट बंद करके अलाव जलाकर सोए हुए थे सभी लोग

Digital media News
By -
1 minute read
0
दम घुटने से बिहार के चार लोगों की मौत, गेट बंद करके अलाव जलाकर सोए हुए थे सभी लोग

HAZARIBAHG: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों मृतक मजदूरी का काम करते थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना हजारीबाग शहर से सटे रसुलीगंज गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, शहर से सटे रसुलीगंज गांव में बीती रात ठंड के कारण घर में कोयला का चूल्हा जलाकर सभी लोग सो रहे थे। कमरे का खिड़की और दरवाजा बंद था। ऐसे में कमरे में गैस बन गया और कमरे में सो रहे सात में से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मौत की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गंभीर रूप से बीमार मजदूरों को इलाज के लिए शहर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)