सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भरतनाट्यम कर रही लड़की नागपुर की पूजा हिरवाड़े हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भी पूजा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूजा नागपुर में चंद्रयान गान और ‘नमो नमो भारतम्बे’ पर भरतनाट्यम करती दिख रही हैं।
बता दें कि आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान -3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल हैं, चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग किया चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भरतनाट्यम करते हुए पूजा ने कहा कि चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर कर रच दिया है इतिहास । इसलिए, इस पल को यादगार बनाने के लिए, मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Bharatanatyam and Kuchipudi dancer Pooja Hirwade performs Bharatanatyam on 'Namō Namō Bhāratāmbē' and Chandrayaan Anthem.
— ANI (@ANI) August 23, 2023
Chandrayaan-3 is all set to successfully land on the moon today around 6.04 pm IST. pic.twitter.com/6Z40gmgbqj
पूजा ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग हर भारतीय के लिए गर्व की बात है, ये देश समेत विदेशों में रहने वाले भारतीयों, इसरो के वैज्ञानिकों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पूजा ने कहा कि हम उन सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है।
इसरो चंद्रयान 3 के लैंडिंग का करेगा लाइव प्रसारण
बता दें कि चांद पर चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद अपना देश भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो हो गया, जिनके यान चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। ऐसा करने वाला भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश हुआ
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ