भारतीय सेना के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक ALS वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मृत्यु और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन बड़े हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी शहर से कुछ दूरी पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया।
अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत की आशंका है। जबकि एक सैनिक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 8 जेसीओ शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।
इससे पहले 8 जवानों की मौत की खबर थी, लेकिन रक्षा अधिकारी, लद्दाख ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई और एक जवान घायल है।
लद्दाख की सड़कों पर ''धूम'' मचाते दिखे राहुल गांधी, पैंगोंग लेक को लेकर बोले- 'पापा कहते थे....'
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।