Delhi: होटल में बेड पर बंधी मिली महिला CRPF कांस्टेबल, तो बाथरूम में पड़ा मिला कटा हाथ, मंजर दिल दहलाने वाला

Digital media News
By -
2 minute read
0
Delhi: होटल में बेड पर बंधी मिली महिला CRPF कांस्टेबल, तो बाथरूम में पड़ा मिला कटा हाथ, मंजर दिल दहलाने वाला
बाहरी दिल्ली, हेड कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली आई महिला सीआरपीएफ कांस्टेबल के होटल रूम में हाथ काट दिए गए। वह होटल रूम के बिस्तर पर बंधी हुई मिली। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। कांस्टेबल की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के आशा नगर गल्ला मंडी की वंदना कुशवाहा के रूप में हुई है। वह अपने पति सतीश कुमार के साथ दिल्ली आई थी।

घटना के बाद से पति है फरार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि उसके पति ने ही उसके हाथ काटे। आदर्श नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सतीश कुमार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल बलजिंद्र को शुक्रवार देर रात जानकारी मिली थी कि आदर्श नगर के मयूर होटल के 107 नंबर रूम में महिला के हाथ बंधे हुए हैं और उसकी हथेली कटी हुई हैं।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वंदना कुशवाहा के हाथ बिस्तर पर बंधे हुए थे और उसकी कटी हुई हथेली शौचालय में पड़ी थी। पुलिस महिला को तुरंत बिस्तर से खोलकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पति के साथ परीक्षा देने पहुंची थी महिला

जांच के दौरान पता लगा कि वंदना कुशवाहा शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने पति सतीश कुमार के साथ पहुंची थी। जब महिला के कागजात की जांच की गई तो पता चला कि वह सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं।

शुक्रवार को वह आदर्श नगर इलाका स्थित परीक्षा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन पर परीक्षा में शामिल होने आई थी। महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस उसके पति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)