We are the first country to reach the lunar south pole 💙🇮🇳#Chandrayaan3 #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/Tns9ZVVqLK
— Atul °Kushwaha🇮🇳 (@RealAtulsay) August 23, 2023
इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3′ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची। वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चलीं। यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था। लैंडर 'विक्रम’ और रोवर 'प्रज्ञान’ से लैस एलएम ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ