हिंद महासागार में हुआ बड़ा हादसा चीन की मछली पकडऩे वाली नाव डूबी, 39 लोग हुए लापता।

Digital media News
By -
1 minute read
0

हिंद महासागार में हुआ बड़ा हादसा चीन की मछली पकडऩे वाली नाव डूबी, 39 लोग हुए लापता।

हिंद महासागर में चीन का दखल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। चीनी मछुआरों की एक नाव मंगलवार को समुद्र में डुब गई नाव पर चालक दल समेत कुल 39 लोग सवार थे और सभी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। 39 लोगों में कई अन्य देशों के नागरिक भी सवार थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार तड़के हुई इस घटना में नाव पर सवार सभी 39 लोग लापता हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के 5 लोग सवार थे। घटना के बाद शी जिनपिंग सरकार ने घटना में बचे लोगों की तलाश के निर्देश दिए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नाव के डूबने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विदेशों में अपने राजनयिकों के साथ-साथ कृषि और परिवहन मंत्रालयों को नाव पर सवार लोगों की तलाश करने का निर्देश दिया है.

हिंद महासागर में डूबी चीनी मछुआरों से भरी नौका के सही स्थान का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलीपीन कोर्ट गार्ड कमांड सेंटर भी इस घटना की निगरानी कर रहा है और नाव के अंतिम ज्ञात स्थान के आसपास के क्षेत्र की खोज कर रहा है।

माना जाता है कि चीन दुनिया में सबसे बड़ा मछली पकड़ने का बेड़ा संचालित करता है। चीन के बेड़े में कई ऐसी नावें हैं जो महीनों या सालों तक समुद्र में रह सकती हैं। हिंद महासागर में नाव डूबने की यह घटना कैसे हुई इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है। समुद्र में ऐसी अधिकांश घटनाओं के लिए मौसम को जिम्मेदार माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)