400 लोगों की जिंदगी पर संकट, बीच समंदर में भटक रहा बिना कैप्टेन का जहाज, फ्यूल भी खत्म

Digital media News
By -
1 minute read
0

400 लोगों की जिंदगी पर संकट, बीच समंदर में भटक रहा बिना कैप्टेन का जहाज, फ्यूल भी खत्म...

उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर की ओर जा रही नाव अपना रास्ता भटक गई है, इस नाव में 400 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह नाव माल्टा से ग्रीस जा रही थी, इसी दौरान बीच में यह नाव अपना रास्ता भटक गई। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि हमे नाव से एक फोन कॉल प्राप्त हुआ है। जर्मनी की एनजीओ सी वॉरट इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि जो लोग नाव पर सवार हैं, उनकी जान जाने का खतरा मंडरा रहा है, इसके लिए ईयू से तत्काल मदद की गुहार लगाई गई है।

नाव से पजो फोन किया गया उसमे कहा गया कि नाव में ईंधन भी खत्म हो गया है, इसका नीचला हिस्सा पानी से भर गया है। नाव का कैप्टन इसे छोड़कर जा चुका है और नाव पर कोई भी ऐसा नहीं है जो इसे संभाल सके। नाव पर सवार लोग काफी भयभीत हैं, कई लोगों को मेडिकल सुविधा की तत्काल जरूरत है। नाव में एक बच्चा, गर्भवती महिला और कुछ दिव्यांग लोग सवार हैं। बता दें कि पिछले दिनों में विस्थापितों को लेकर भूमध्य सागर को पार करने वाली नांवों की संख्या काफी बढ़ी है।

source: digital media

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)