Pakistani Boy Dance Video : इस समय लोगों के ऊपर बॉलीवुड फिल्मों और गानों का ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है, जो सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी खूब सिर चढ़ के बोल रहा है। वैसे गाने और फिल्में ऐसी चीजे हैं, जिनको सरहदें भी नहीं रोक सकती। सोशल मीडिया (social media) पर हमें ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें पाकिस्तानी लोग बॉलीवुड के गानों पर भी थिरकते दिखाई दे जाते हैं। अब इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है। यह लड़का एक शादी में बॉलीवुड गाने (Bollywood songs) पर जमकर थिरक रहा है। उसके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पूरे जोश के साथ नाचते दिखा लड़का
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़का (pakistani boy dance) किसी शादी में बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर जोश के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इसके डांस स्किल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। यह लड़का बैंग-बैंग और जय-जय शिव शंकर जैसे हिंदी फिल्मी गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। इस लड़के के एनर्जेटिक डांस को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उसे चीयर्स किया, तो कुछ ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर rayyansheikh123 ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अभी तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कुछ लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि मान गए बॉस आपको। गजब की फुर्ती और लचीलापन है आपके बदन में। बहुत खूबसूरत। एक अन्य ने लिखा कि आओ कभी इंडिया में।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ