Noida: शेयरिंग कैब में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े...

Digital media News
By -
0

नई दिल्ली: विगत रात नोएडा की एक महिला के साथ शेयरिंग कैब में गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने नोएडा से फिरोजाबाद जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला के अतिरिक्त उस कैब में तीन लोग और मौजूद थे। आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ कैब में बैठे बाकी लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की आयु 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सामूहिक बलात्कार करने के बाद महिला को आरोपियों ने एत्मादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया और वहां से भाग निकले।

पुलिस ने बताया है कि महिला ने एत्मादपुर पुलिस स्टेशन में आज सुबह तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगरा पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने जानकारी दी है कि महिला मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे नोएडा सेक्टर 37 से शेयरिंग कैब में सवार हुई थी। कैब नोएडा से फिरोजाबाद जा रही थी। महिला ने जानकारी दी है कि टैक्सी में सवार तीन लोगों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद कैब में बैठे लोगों ने महिला को एत्मादपुर में छोड़ दिया। एत्मादपुर से महिला ऑटो रिक्शा से फिरोजाबाद पहुंची।

पुलिस ने जानकारी दी है कि बुधवार (28 दिसंबर) की सुबह महिला एत्मादपुर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा के CCTV फुटेज को खंगाला। कैब को ट्रैक कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैब को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)